29 Mar 2024, 11:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्वेपटेल’ है दुनिया की सबसे महंगी कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 12:18AM | Updated Date: May 10 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रॉल्स रॉयस अपनी लग्जरी कारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ये कंपनी अपने ग्राहकों के डिमांड के हिसाब से कारों को आकार देती है। कंपनी ने इस कार का नाम ‘स्वेपटेल’रखा, जिसे 27 मई 2017 को इटली में कॉनसोरो डी'लेगेंज़ा में पेश किया गया। इस कार की कीमत 84 करोड़ बताई जा रही है। लग्जरी लाइफ जीने का शौक और भीड़ में अलग नजर आने की चाहत लगभग हर किसी को होती है। लोग इसकी खातिर सारे जतन भी करते हैं। बस ऐसी ही किसी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दुनिया की सबसे महंगी कार ने अपना जन्म ले लिया और बनाने वाली कंपनी का नाम है रॉल्स रॉयस। रॉल्स रॉयस अपनी लग्जरी कारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ये कंपनी अपने ग्राहकों के डिमांड के हिसाब से कारों को आकार देती है। कंपनी ने इस कार का नाम ‘स्वेपटेल’ रखा, जिसे 27 मई 2017 को इटली में कॉनसोरो डी'लेगेंज़ा में पेश किया गया। इस कार की कीमत 84 करोड़ बताई जा रही है। इसे दुनिया की सबसे महंगी कार माना जा रहा है। ये कार सेल के लिए नहीं है। बल्कि इसे एक गुप्त कस्टमर के लिए डिजाइन किया गया है। ब्रिटिश लग्जरी कार और एरो इंजन मैनुफैक्चरिंग कंपनी ने बताया कि एक गुप्त ग्राहक ने 2013 के आसपास एक खास तरह के लग्जरी कार की चाहते लिए हमसे संपर्क किया था। इस कार में केवल दो सीट हैं और इसकी छत पर पैनॉरोमिक ग्लॉस लगे हुए हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक ये किसी भी बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा सनरूफ है। इसमें 6।75 लीटर का V-12 इंजन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »