29 Mar 2024, 20:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अशोक लेलैंड की बिक्री सात फीसदी बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 3:36PM | Updated Date: May 2 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। व्यावसायिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री अप्रैल 2019 में सात फीसदी बढ़कर 13,626 इकाई हो गयी। कंपनी ने अप्रैल 2018 में कुल 12,677 वाहन बेचे थे। कंपनी द्वारा आज जारी मासिक वाहन बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य माह में कंपनी ने कुल 4,280 हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जो गत साल के समान माह में बिके 3,709 वाहनों की तुलना में 15 फीसदी अधिक है।
 
इस अवधि में कंपनी के मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में चार फीसदी की तेजी रही। इस श्रेणी में कंपनी की बिक्री 8,968 इकाई से बढ़कर 9,346 इकाई हो गई। कंपनी ने इस दौरान 1,701 बस बेचे जो अप्रैल 2018 में बिके 1,455 इकाई से 17 प्रतिशत अधिक है। घरेलू बाजार में इस दौरान 10 फीसदी अधिक वाहन बेचे गये। कंपनी ने घरेलू बाजार में गत माह 13,141 इकाई की बिक्री की जबकि अप्रैल 2018 में 11,951 वाहन बेचे गये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »