19 Apr 2024, 10:46:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Maruti ने लॉन्च की नई ऑल्टो 800, पहले के मुकाबले होगी इतनी महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 1:11PM | Updated Date: Apr 24 2019 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने पंसदीदा कार ऑल्टो 800 के बीएस 6 (BS-VI) इंजन वाले वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कार के नए वेरिएंट में पहले से ज्यादा सुरक्षा मानक दिए गए हैं। कार को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। सुरक्षा मानक बढ़ने के कारण अब कार का बेस वेरिएंट 2.94 लाख, एलएक्सआई मॉडल 3.5 लाख में और वीएक्सआई वेरिएंट 3.72 लाख में मिलेगा। पहले ऑल्टो 800 की शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपए थी। इस तरह नई ऑल्टो पहले के मुकाबले 22 से 28 हजार रुपए तक महंगी है।
 
नई कार में बीएस-6 नॉर्म्स वाले इंजन के साथ ही कई बदलाव किए गए हैं। नई ऑल्टो में नए डिजाइन का बंपर और साइड फेंडर दिए गए हैं। डेशबोर्ड और सीटों दोनों को ड्युल टोन कलर थीम दी गई है। मारुति ने कार में एक ब्लू टूथ से लैस स्मार्ट प्ले डॉक दिया है, इसमें आप अपने स्मार्टफोन को लगाकर कार के टचस्क्रीन की तरह यूज कर सकते हैं।
 
More News »