29 Mar 2024, 11:29:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च - जानें कीमत-फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 3:41PM | Updated Date: Apr 8 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सोमवार को अपने लोकप्रिय बहुद्देशीय वाहन इनोवा क्रिस्टा और एसयूवी फॉर्च्यूनर का उन्नत संस्करण पेश किया। इनकी शोरूम में कीमत 14.93 लाख से 33.60 लाख रुपए के बीच है। दोनों वाहनों के अंदुरूनी हिस्से में बदलाव किया गया है। 
 
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भारतीय बाजार में इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसके डीजल वेरिएंट में कंपनी ने कई नए फीचर्स को शामिल किया है। Toyota Innova Crysta साल 2016 में लॉन्च हुई थी। तब से अब तक में Toyota ने इस कार के 2,25,000 यूनिट्स की बिक्री की है। इस सेगमेंट में Innova Crysta ने कुल बाजार का 40 फीसद हिस्सा अपने नाम कर रखा है। 
 
2019 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में अब आइवरी लैदर अपहोल्स्ट्री विकल्प के तौर पर दी गई है और SUV की सीट को भी लैदर ट्रीटमेंट के साथ क्रिस्टा बैजिंग दी गई है। कंपनी ने नई इनोवा में तापमान को कम रखने वाले शीशे दिए गए हैं जो खासतौर पर पश्चिम भारत, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर भारत के बेहद गर्म होने वाले इलाकों के लिए बेहतर है।
 
 
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं जो इस तेजी से बढ़ती दुनिया के लिए बहुत जरूरी है। इनोवा टूरिंग स्पोर्ट में भी उपरोक्त दोनों फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं लेकिन कंपनी ने कार के इंटीरियर को फिलहाल बेचे जा रहे मॉडल वाला ही रखा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »