20 Apr 2024, 16:53:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हुंदै कर्मचारियों के साथ वेतन समझौता - तकनीशियनों को मिलेगी 25,200 रु. की वेतनवृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 4:51PM | Updated Date: Mar 29 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने अपने चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों के साथ वेतन समझौता किया है। इसके तहत अगले 3 साल के दौरान तकनीशियनों के औसत मासिक वेतन में 25,200 रुपए की बढ़ोतरी होगी। एचएमआईएल ने बयान में कहा कि 3 साल के वेतन समझौते को पिछली तारीख अप्रैल, 2018 से लागू किया जाएगा और यह मार्च, 2021 तक प्रभावी रहेगा। वेतन समझौते पर कंपनी के प्रबंधन तथा मान्यता प्राप्त यूनियन यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (यूयूएचई) ने हस्ताक्षर किए हैं।
 
कंपनी ने कहा कि समझौते के तहत तकनीशियनों के वेतन में 3 साल के दौरान मासिक औसत 25,200 रुपए की वृद्धि होगी। कंपनी ने कहा कि तकनीशियनों को पहले साल 55 प्रतिशत यानी 13,860 रुपए की वेतनवृद्धि मिलेगी। दूसरे साल 25 प्रतिशत यानी 6,300 रुपए और तीसरे साल 20 प्रतिशत यानी 5,040 रुपए की वेतनवृद्धि मिलेगी। हुंदै घरेलू बाजार में क्रेटा और आई-20 जैसे मॉडल बेचती है। हुंदै भारत से यात्री वाहनों की प्रमुख निर्यातक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »