19 Mar 2024, 16:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बीएसईएस यमुना पावर के मुख्यालय में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 3:35PM | Updated Date: Mar 19 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता उत्पाद निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के मुख्यालय में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। कंपनी ने आज बताया कि उसका यह ईवी चार्जिंग स्टेशन भारत में निर्मित है। पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष शर्मा और बीएसईएस यमुना के सीईओ प्रेम आर कुमार की मौजूदगी में इस चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया।
 
पैनासोनिक के स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन में 10 किलोवॉट की पॉवर है और यह एक साथ तीन इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकेगा। यह स्टेशन लीथियम आयन बैटरी से चलने वाले वाहनों की चार्जिंग के समय में काफी कटौती करेगा और पारंपरिक वाल्व रेगुलेटेड लेड एसिड (वीआरएलए) बैटरी के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा तेजी से चार्ज करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »