17 Apr 2024, 05:03:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

करवा चौथ आज, जानिए पूजा का मुहूर्त और किस शहर में कब दिखेगा चांद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2018 10:54AM | Updated Date: Oct 27 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देशभर और खासतौर पर उत्तर भारत में आज करवा चौथ पर्व मनाया जा रहा है। मान्यताओं के मुताबिक, तो यह सुहागिनों यानी विवाहित महिलाओं का व्रत और त्योहार है लेकिन बदलते वक्त में अविवाहित कन्याएं भी इस व्रत को पूरे मनोभाव और श्रद्धा से करती हैं। मान्यता ये भी है कि इस व्रत और पूजा को करने से अविवाहित कन्याओं को सुयोग्य वर मिलता है।
 
यह व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि दिनभर व्रत धारण करने वाली महिलाएं अन्न या जल ग्रहण नहीं करतीं। शाम को जब चंद्रोदय होता है यानी चंद्रमा निकलता है तो उसको अर्घ्य देकर और पति के हाथ से पानी पीकर ही यह व्रत खोलती हैं। इस बार पूजा का मुहूर्त शाम 5.40 से 6.47 तक है। अगर समय के लिहाज से देखें तो इसकी कुल अवधि 1 घंटे 7 मिनट है। अब बात चंद्रोदय यानी चांद के दिखने की। क्योंकि चांद को अर्घ्य देकर ही व्रत खोला जाता है। इस बार चंद्रोदय शाम 7.55 पर होगा।
 
 दिल्ली रात 8 बजकर 1 मिनट
 चंडीगढ़ शाम 7 बजकर 57  मिनट
 जयपुर रात 8 बजकर 07 मिनट
 जोधपुर रात 8 बजकर 20 मिनट
 मुंबई रात  8 बजकर  31 मिनट
 बेंगलुरु रात 8 बजकर 22 मिनट
 हैदराबाद रात 8 बजकर 22 मिनट
 देहरादून शाम 7 बजकर 52 मिनट
 पटियाला, लुधियाना रात 8 बजे
 पटना         शाम 7 बजकर 46 मिनट
 लखनऊ, वाराणसी शाम 7 बजकर 40 मिनट
 कोलकाता शाम 7 बजकर 22 मिनट
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »