26 Apr 2024, 01:41:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनतेरस: 19 साल बाद बन रहा है शुभ योग, शाम को करें पूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 1:12PM | Updated Date: Oct 16 2017 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस बार धनतेरस (17 अक्टूबर को) पर बन रहे पांच शुभ योग अत्यंत लाभ देने वाले रहेंगे। पांच शुभ योग 19 साल बाद एक दिन में रहेंगे। ज्योतिषों का कहना है कि इस दिन की खरीदारी चिरस्थायी रहती है। वहीं धनतेरस के लिए बाजार सज चुके हैं और ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
 
पंडितों के अनुसार इस मुहूर्त में शुभ कार्य, लेन-देन भी शुभ माना जाता है। शाम के समय प्रदोष काल (सांय कालीन पूजा के बाद) ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा का खरीदारी का विशेष महत्व होता है। पंडित रामकुमार ने बताया कि इस बार पंचाग के अनुसार दीपावली पर पांच शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस बार धनतेरस सुबह से देर रात तक मंगलकारी और लाभदायक रहेगा। धनतेरस पर मंगलवार और प्रदोष का होना अति शुभ है।

धनतेरस पर रहेंगे ये पांच योग  
चंद्रमा-मंगल की कन्या राशि में युति रहने पर लक्ष्मी योग निर्मित होगा।
सूर्य और बुध के भी इसी राशि में रहने बुधादित्य योग रहेगा।
रात में सूर्य के राशि परिवर्तन करने से तुला संक्रांति योग रहेगा।
इस दिन सूर्योदय से सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा
शाम को प्रदोष रहेगा। शाम को पूजा करने से सभी दोष दूर होते हैं।  

राशि के अनुसार खरीदेंं, चमकेगी किस्मत
धनतेरस मंगलावर 17 अक्टूबर लक्ष्मी पूजन हेतु श्रेष्ठ मुहूर्त्त प्रदोष काल एवं वृष लग्न 07:10 से 08:50 बजे रात तक है। इस दिन शुक्र कन्या राशि मे स्वगृहाभिलाषी होकर और बुध तुला राशि में राशि परिवर्तन योग के साथ विद्यमान रहेंगे जो पूर्ण शुभफल दायक होंगे और व्यापारिक वृद्धि एवं चमक धमक में कमी होगी। पं नरेश शर्मा के मुताबिक, सूर्य के साथ ,गुरु बुध एवं चन्द्र के साथ शुक्र मंगल  की युति अत्यन्त शुभफल दायक सिद्ध होगी। धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार सामान खरीदना आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा।
 
मेष: चांदी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहिए।
वृष: कपड़े, चांदी या तांबे के बर्तन, चांदी का कलश शुभकारक।
मिथुन : सोने के आभूषण ,स्टील के बर्तन, हरे रंग के घरलू सामान पर्दा इत्यादि।
कर्क: चांदी के आभूषण या बर्तन, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान
सिंह : तांबे के बर्तन या कलश, कपड़े, स्वर्ण
कन्या: मरगज की श्री गणेश की मूर्ति, या सोने या चांदी के आभूषण या कलश
तुला: कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान, चांदी, या स्टील के बर्तन ।
वृश्चिक: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण, कोई बर्तन
धनु: सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन
मकर : वस्त्र ,वाहन ,चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना चाहिए।
कुम्भ : सौंन्दर्य के सामान ,स्वर्ण ,तांबे के बर्तन,फुटवियर (जूते-चप्पल)
मीन: सोने के आभूषण , चाँदी के बर्तन ,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »