29 Mar 2024, 12:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ऐसे हथेली वालों को अकेला रहना होता है पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 12:30PM | Updated Date: Jul 23 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की रेखाएं देखकर उनके स्वभाव के बारे में कई चीजें पता लगाई जा सकती है। वैसे ही हस्तरेखा के साथ व्यक्ति की हथेली का प्रकार भी भाग्य निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हस्तरेखा ज्योतिष में कहा जाता है कि चौड़ी हथेली वाले लोग सहानुभूतिपूर्ण, प्रिय एवं उदार प्रवृति के धनी होते हैं। ऐसे लोगों का जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण होता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं की उपेक्षा नहीं करता। ऐसे व्यक्ति बाहर के कार्यों को करने में ज्यादा रुचि लेते हैं। हालांकि साथियों का सहयोग करते हैं। संकुचित हथेली संकुचित मस्तिष्क की ओर इशारा करती है। ऐसे व्यक्ति स्वार्थी होते हैं। ये आत्मकेन्द्रित और स्वार्थ चिन्तन के शिकार होते हैं। ये एकाग्र प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग ज्यादातर एकांतप्रिय होते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »