28 Mar 2024, 19:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

टूटी वस्तु का बंद कर दें इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 12:14PM | Updated Date: Jan 16 2017 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर में सकारात्मक ऊर्जा रहे इसके लिए जरूरी है कि वास्तु के नियमों को माना जाए। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घर में टूटी हुई चीजों को नहीं रखना चाहिए। इससे घर  में नकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के सभी सदस्यों पर इसका प्रभाव पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा के आने से घर में पैसों की कमी होने लगती है। 
 
घर के सदस्यों को तनाव का सामना करना पड़ता है और वो किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाते। घर में कभी भी टूटा हुए शीशे का सामान न रखें और न ही इसे इस्तेमाल करें।अगर घर के मुख्य द्वार के पास टूटी हुई सीढ़ियां है तो घर से इन्हें तुरंत सहीं करा लें। कहा जाता है कि घर की टूटी हुई सीढ़ियों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
 
घर में ऐसा कमरा न बनवाएं जिसमें बहुत सारे कॉर्नर हो। वास्तु के मुताबिक कहा जाता है कि ऐसे कमरे में सोना ठीक नहीं माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि घर में स्टोररूम और वॉशरुम साथ-साथ न हो। इन दोनों के साथ-साथ होने से पेट संबंधी परेशानी रहती है। घर में ज्यादा से ज्यादा से कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »