20 Apr 2024, 00:28:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जन्मतिथि से जानिए कौन सी नौकरी या व्यवसाय भाग्यशाली रहेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2016 11:15AM | Updated Date: Sep 14 2016 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंक ज्योतिष के अनुसार अगर व्यक्ति अपनी जन्मतिथि का ध्यान रखें और उस तिथि के अंक से संबंधित क्षेत्र का चुनाव करे तो जीवन में जल्दी और अधकि सफल होता है।
 
तो आप भी अपनी जन्मतिथि से देखिए कि क्या आपने अपने लिए सही क्षेत्र का चुनाव किया है और अगर नहीं तो आपके लिए किस क्षेत्र में प्रयास करना बेहतर होगा।
 
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28  तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक पर सूर्य का प्रभाव होता है। इस जन्मांक के व्यक्तियों  के लिए बैंकिंग, प्रबंधन, प्रशासनिक सेवा एवं राजनीति में करियर बनाना अच्छा होता है। 
 
जिसका स्वामी चंद्रमा है
आपका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है तो आप अंक 2 से प्रभावित होते हैं जिसका स्वामी चंद्रमा है। इस अंक के व्यक्ति जल क्षेत्र और पेय पदार्थ के व्यवसाय में काफी सफल होते हैं। वस्त्र निर्माण, वस्त्र व्यवसाय, तैराकी में सफल होते हैं। सरकारी नौकरी में भी इन्हें कामयाबी मिलती है। 3, 12, 21, 30 आपकी जन्म तिथि इनमें से कोई भी है तो आप अंक तीन से प्रभावित हैं जिसका स्वामी ग्रह गुरु है।
 
इस अंक के व्यक्ति आमतौर पर शिक्षा के क्षेत्र, न्यायिक क्षेत्र व  होटल व्यवसाय में सफल होते हैं। आपकी जन्मतिथि  4, 13, 22 या 31 है तो आप राहु से प्रभावित व्यक्ति हैं। इस अंक के व्यक्ति विज्ञान, तकनीक, खेल एवं गुप्तचर के कार्य करने में अच्छी कामयाबी पाते हैं। अगर आपका जन्म किसी महीने की 5, 14, 23 तारीख को हुआ है तो आप बुध के प्रभाव में होंगे।
 
आपके लिए अध्यापक, उपदेशक, सलाहकार, लेखक, वाणिज्य, कमीशन एजेंट, सचिव का काम लाभ व उन्नतिदायक रहेगा। 6, 15, 24 इन तिथियों में जन्म लेने वाले व्यक्ति अंक 6 के प्रभाव में होते हैं जिनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इनके लिए संगीत, अभिनय, चित्रकला, आभूषण  से जुड़ा काम लाभदायक होता है। 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति केतु से प्रभावित होते हैं। ऐसे व्यक्ति शिक्षा, दर्शन, अभिनय एवं धार्मिक विषयों से संबंधित कार्य में सफल होते हैं।
    
धार्मिक काम से संबंधित 
8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्ति अंक 8 से प्रभावित होते हैं जिसका स्वामी ग्रह शनि है। चिकित्सा, भवन निर्माण, कम्प्यूटर, बिजली, धार्मिक कार्य एवं मिट्टी से संबंधित काम में खूब धन कमाते हैं। आपका जन्म अगर 7, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आप मंगल ग्रह से प्रभावित होंगे आपके लिए सेना, पुलिस, रक्षा क्षेत्र, चिकित्सा, लोहे से संबंधित कार्य लाभप्रद रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »