29 Mar 2024, 18:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:50AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी। लेकिन चिंता ना करें, सब अच्छी खबरें होंगी। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे, वे आज पूरी होने वाली हैं। जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे, वे अंतत आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो। आप काफी उर्जान्वित महसूस हो रहे हैं। यह सब आपके नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित भोजन का परिणाम है, जिसका पालन आप लम्बे समय से करते आ रहे हैं। इसे बनाये रखें। अगर संभव हो तो अपने स्वास्थ्य की जांच भी करा लें। जो पेशे से स्वास्थ्य प्रशिक्षक हैं, उनके लिए करियर में बहुत अच्छा समय है।

आज अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएं। दिन आलस और आराम से भरा रहेगा। अगर आप कुछ स्पेशल करने की योजना नही भी बनाते तब भी आप अपने पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा समय बिताकर इसे स्पेशल बना लेंगे। आज महत्वपूर्ण मुद्दों को भी एक तरफ रखकर जिन्दगी की छोटी छोटी खुशियों का मजा लें। आपको संतुष्टि और काफी आनंद महसूस होगा। आपकी वित्तीय स्थिति में लगातार वृद्धि दिख रही है और आगे भी इसमें सुधार की संभावना है, परन्तु आप ऐसा महसूस करेंगे की आपके नियंत्रण से परे स्थितियां आपकी उत्पादकता और काम करने की क्षमता को प्रभावित कर रही है, लेकिन आपका डर निराधार हैं। यहां तक कि आपके वरिष्ठ अधिकारी इस चीज़ को समझते हैं और आपके हालातो के साथ हमदर्दी भी रखते है और आपके काम में समर्थन भी करेंगे। सहयोगी भी आपको सहयोग करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »