29 Mar 2024, 10:51:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:49AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं। आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं। इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा। आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे। आप पिछले कुछ समय से अपनी अंतरात्मा की आवाज को उपेक्षित करते आ रहें हैं जो आपको स्वस्थ जीवन के तरीके अपनाने के लिए कह रही है। आप हमेशा से जानते हैं कि क्या करना सही है लेकिन कर नही पा रहे थे, आज आप इसपर ध्यान देंगे।आज आप अपना पूर्ण रूप से विश्लेष्ण करेंगे क्योंकि अब आप और अधिक लापरवाही के मूड में नही हैं।ऐसी योजना बनाएं जिसपर आप चल पायें।

आज आप थोड़े चिड़चिड़ी मुद्रा में रहेंगे और हो सकता है, आप अपनी भड़ास अपने साथी पर निकाले। आपको इस चीज़ का एहसास होगा की आप का व्यव्हार अनुचित था पर आपके लिए ये चुनौतीपूर्ण होगा की आप उस दोष को न मढे, जिसमे आपके साथी का कोई कसूर नहीं है। अपने व्यव्हार को नियंत्रित करना आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप ऐसा कर पाने में असमर्थ है तो कुछ समय के लिए अपने साथी से दूर हो जाएं नहीं तो आपके रिश्ते का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने की संभावना है क्यों की आपकी उपस्थिति अलग अलग दिशाओं में वांछनीय होगी, हालांकि अपने व्यक्तिगत विकास के लिए आप अधिक से अधिक समय समर्पित करने की कोशिश करे। ऑनलाइन परीक्षाओं या प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन कुछ मार्गदर्शन की तलाश करें। आज आपको खर्चो की तुलना में अधिक बचत पर ध्यान देना होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »