29 Mar 2024, 10:58:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कार्तिक पूर्णिमा पर रहेगा शुभ संयोग, इन राशियों के जातक रहेंगे भाग्यशाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 10:40AM | Updated Date: Nov 11 2019 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साल 2019 का अंतिम पर्व कार्तिक पूर्णिमा सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बहुत ही शुभ संयोग बना है। इस दिन भगवान शिव जी की कृपा बनी रहती है। इसी दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था। पूर्णिमा का दिन कलयुग का सबसे शुभ दिन माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशि के जातकों पर महादेव की असीम कृपा बनी रहेगी, जिससे ये जल्दी ही करोड़पति बन सकते हैं। आप अपने कार्य के प्रति रूचि बनाकर रखेंगे जिससे आपसे सभी प्रसन्न होंगे। आपको खेती-बाड़ी के क्षेत्र में अच्छा लाभ देखने को प्राप्त हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदित बना रहने वाला है। संतान के रोजगार संबंधी चिंताओं का अंत होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका रुतबा बना रहेगा। आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए नए रास्ते खुलेंगे। कुम्भ, कर्क, मिथुन, कन्या, धनु और सिंह राशि के जातक रहेंगे अधिक भाग्यशाली
 
खेल में दिलचस्पी रखने वालों का प्रर्दशन बेहतर रहेगा। आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। किसी बड़े समारोह में जा सकते हैं। समाज में लोगों के बीच आपकी जान- पहचान बढ़ेगी। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा । आप जिस क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बारे में सोच रहे है उस क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल होने के योग हैं। भौतिक सुखों और आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। किसी खास मित्र के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है, आप कुछ चीजों को लेकर बहुत भावुक हो सकते हैं। माता की सेहत में अचानक बड़ा बदलाव आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »