29 Mar 2024, 01:20:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:48AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है।आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं, या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी। अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें। खरीदारी में विशेष आनंद आएगा। आज आपकी सेहत बेहतरीन अवस्था में रहेगी। कोई वैलनेस संगीत सुनें या अच्छी सेहत की इस फीलिंग को बनाये रखने के लिए घर पर ही अरोमा थेरेपी की योजना बनाएं। घर का कोई सदस्य छोटी मोटी बीमारी से पीड़ित हो सकता है और आपको उसकी देखभाल करनी होगी।आज आपका मानसिक तनाव भी कम रहेगा।

अगर आप सावधान नही रहेंगे तो कोई तीसरा पक्ष आपकी लव लाइफ में काफी हस्तक्षेप कर सकता है और गंभीर गलतफहमियां पैदा कर सकता है। आपको अपनी और पार्टनर की भी भावनाओं का विशवास करना सीखना चाहिए। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाय अपनी भावनाओं पर अधिक ध्यान दें। आपको जो प्रोफेशनल मुद्दे परेशान करते हैं, उनके बारे में भी अपने पार्टनर से भी बात करनी चाहिए। आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे, लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »