29 Mar 2024, 14:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:46AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैं अब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। अब फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी। आज आपको आराम करने की जरुरतहै लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नही है कि आप पूरा दिन सोफे पर लेटे हुए जंक फ़ूड खाते रहें। आपको आराम के लिए कुछ रिलैक्स करने वाकी तकनीकों का अभ्यास करना चाहिए या किसी प्रोफेशनल से मसाज करवानी चाहिए। अपने खाने का ध्यान रखें। आपको जंक फ़ूड पसंद तो बहुत है लेकिन वे आपकी सेहत को नुक्सान पहुचाते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का और बारीकी से ध्यान रखना होगा।

आपको अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं, हालाँकि आप दिल से ऐसा नही करना चाहते लेकिन तब भी यह समय ऐसा करने के लिए सबसे अच्छा है। इस बात का फैसला केवल आपके हाथ में है कि आप पिछली बातों से अपनी संकल्प शक्ति को मजबूत होने देंगे या उसके कारण अपने आत्मविश्वास को कमजोर पड़ने देंगे। आप जिस तरीके से अपने पिछले समय को समझेंगे, उससे काफी हद तक आपका फैसला प्रभावित होगा। दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे। आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा, ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »