28 Mar 2024, 19:10:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:40AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज खुद का ही चिंतन करना है। आपके जीवन में इस समय सब कुछ सही चल रहा है, फिर भी आपको एक प्रकार की बेचैनी महसूस हो रही है जिसे आप व्यक्त नही कर पा रहे। इसका एकमात्र समाधान यह है कि आप खुद के बारे में शांत दिमाग से सोचें जिससे आपको अपनी स्थितियों को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिलेगी और आप सही समाधान खोज पायेंगे। आप एक साथ आराम और सुरक्षा दोनों के बारे में सोच रहे हैं। अपने दिमाग को थोडा आराम दें, समय से आपको स्वीक्रति भी मिलेगी और बाकी सभी अच्छी चीजें भी होनी हैं, सब चीजें ठीक हो जायेंगी, निश्चिंत रहें। देर रात तक न जागें। कोशिश करें कि अपनी सुबह की नींद का लालच छोड़कर उस समय का उपयोग अपनी सेहत को अच्छी बनाने के लिए करें,  जो आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही से खराब हो सकती है।

आज अक दिन आपके लिए बहुत ख़ास होगा। आपको अपने मन की बात बताने का मौका मिल सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके मुंह से कुछ ऐसा न निकले जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। अपनी बात छोटे और अर्थपूर्ण तरीके से पूरी करें। आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करने के और भी मौके मिलेंगे। जो बात आपके मन में कई दिन से है, उसे सामने आने दें। आपके कार्य क्षेत्र का भाग्य आपके साथ चल रहा है और आपके पास काफी परियोजनायें है, फिर भी आज एक नया अवसर आपको मिल सकता है जो की आपके करियर के लिए काफी अच्छा रह सकता है। ये आपके कार्य क्षेत्र में आप पर अधिक जिम्मेदारी डालेगा। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे। आपको ये अवसर कार्यालय के भीतर उपलब्ध हो सकता है। इस के बारे में किसी भी जानकारी के प्रति सचेत रहें, हालांकि, आपका वेतन उतना ही रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »