29 Mar 2024, 12:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:08AM | Updated Date: Nov 10 2019 3:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है। आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे। महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे। अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। त्योहारों के इस मौसम में आपने खूब मजे किये हैं। अब आपके लिए अपने शरीर को कुछ हल्का करने का समय है ताकि आप फिर से उतने ही उर्जावान महसूस करें। कच्चे फल और सब्जियां अधिक खाएं। केफीन और अल्कोहल वाले पेय पदार्थों से दूर रहें। अपने भीतर उर्जा का अनुभव करें और सकारात्मकता का प्रसार करें। साथ ही, अपने परिजनों को भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने को प्रेरित करें, उन्हें भी आपकी सहायता की आवश्यकता है।

अगर मौजूदा संबंधों में वो अपनापन आप महसूस नहीं कर रहे है तो भी अपने मन को सकारात्मक रखे। आपका साथी अपने प्रेम की भावनाओं को उसी तरीके से व्यक्त नहीं कर रहा है, जिस तरह से आप व्यक्त करते है। ये समय किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ने का समय है। आप लोगों से मिले, समारोह में जाये और हो सकता है, कोई साथी आपको मिल जाये जो आपके दिल को समझेगा। आप विनम्र और कोमल रहे। कुछ आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। जो लोग सेवा क्षेत्र में हैं, वे अपनी आय में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं हालाँकि अगर ऐसा नहीं होता है, तो आप खुलकर अपने विचारो को आवाज दे और ये सुनिश्चित रखे की इसे सुना जायेगा। काम का बोझ जो दिन के मध्य में ऊँचा रहेगा परन्तु उम्मीद है कि दिन के अंत तक वह कम होगा। आप अपने एक सुरक्षित भविष्य के लिए एक बीमा पॉलिसी में खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »