28 Mar 2024, 16:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:08AM | Updated Date: Nov 10 2019 3:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है। बहुत ठंडा भोजन खाने से बचें। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें। वित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा। आप चीजों को धीरज और तसल्ली से पूरा करते हैं लेकिन आप खुद में ऊर्जा का अचानक प्रवाह दिखाने से भी नही हिचकते। इससे आसपास सभी को अचरज ही होगा। आपकी त्वचा की भी यही प्रवृति है। एक समय तो यह बिलकुल शीशे सी साफ़ होती है और जल्दी ही फिर कील-मुंहासों से भी भर जाती है Iहर रोज खूब सारा पानी पीयें। 

आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं। वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है, जो आपके सामने अब आई हैं। वह आपकी उम्मीदों को समझने और उनपर खरा उतरने की कोशिश में नाकाम रहा है। आपको उसे कुछ समय देना होगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन वह आपको जरुर समझना शुरू करेगा। आप संसाधनो से पूर्ण हैं और आज आप अगर गंभीरता से काम करते हैं तो धन कमाने का ऐसा अवसर आपको मिल सकता है जिसमे आपको ख़ुशी महसूस होती है। इस बात की भी संभावना है की आप कला की अभिरुचि को आगे बढ़ाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं। आपको विवेक से कार्य करना है, परन्तु अपने दिल की सुनने की वजह से आपके धन और वित्त पर कोई असर नहीं पडेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »