29 Mar 2024, 18:25:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राहु ने इन 6 राशियों का छोड़ा पीछा, जल्द मन्नते होगी पूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 2:26AM | Updated Date: Nov 10 2019 2:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को सभी ग्रहों में सबसे पापी ग्रह माना जाता है। अगर यह किसी व्यक्ति की कुंडली में बुरी स्थिति में प्रवेश कर ले तो उस व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। हर कोई व्यक्ति राहु के बुरे प्रभाव से बचना चाहता है। अगर आपके मन में भी राहु के बुरे प्रभाव का भय है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियां ऐसी है जिनके ऊपर से राहु का बुरा प्रभाव खत्म होने वाला है। जी हां, राहु ने कुछ राशियों का पीछा छोड़ दिया है। जिसकी वजह से इन राशियों की अधूरी मनोकामनाएं बहुत ही जल्द पूरी होगी और इन राशियों के लोगों के जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है।
 
वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले लोगों को राहु के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलने वाला है। जिसकी वजह से आपको संपत्ति के कार्यों में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। भागीदारों के सहयोग से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारी आपका पूरा समर्थन करेंगे। आपके कारोबार में कुछ बदलाव होने की संभावना बन रही है। जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
 
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले लोग अपना आने वाला समय खुशहाली पूर्वक व्यतीत करेंगे। राहु का बुरा प्रभाव खत्म होने की वजह से आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होने वाली है। बौद्धिक कार्य में सफलता हासिल होगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहने वाले हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
 
सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर से राहु का बुरा प्रभाव दूर होने वाला है। जिसकी वजह से आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्या दूर हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपको अपने व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं।
 
कन्या राशि: कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर से राहु का बुरा प्रभाव दूर होने की वजह से दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदल सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बेहतर साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा।
 
मकर राशि: मकर राशि वाले लोगों की कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। राहु का बुरा प्रभाव खत्म होने की वजह से आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाओं में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सुख साधन जुटाने में आप सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। आपके द्वारा किया गया निवेश भविष्य में शुभ रहने वाला है।
 
कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले लोगों को कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा प्राप्त होगा। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घरेलू वातावरण खुशहाल रहने वाला है। राहु का बुरा प्रभाव खत्म होने की वजह से आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »