19 Apr 2024, 22:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 1:19AM | Updated Date: Nov 9 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पिछले कुछ समय से आप जिस असंतुष्टि के दौर से गुजर रहे हैं, अंतत अब उससे बाहर आ पायेंगे। आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जीवन में अपना उत्कृष्ट प्राप्त कर लिया है और अब अपने सपने पूरे करने के लिए भी कोशिश कर सकते हैं। आप यह भी समझ पायेंगे कि अपने काम और अपनी सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी हैं। आपमें बेहतरीन प्रशिक्षक होने की प्राक्रतिक योग्यता है।लेकिन अगर कोई आपके आसपास आपको खुद की देखभाल के बारे में याद दिलाने वाल न हो तो आपको खुद का ख्याल रखना याद नही रहता।लेकिन यह याद र्खेबं कि आपका स्वास्थ्य ही आपके लिए सबसे बड़ा निवेश है।अगर आपने कभी इस तरह नही सोचा है तो अब इस बारे में सोचने का सही समय है।

आज का दिन अपने साथी को प्रेम से संभंधित उपहार या अपनी भाव भंगिमा के द्वारा आश्चर्य चकित करने का है लेकिन साथ ही साथ कुछ अन्य चीज़े भी कुछ समय से अपना ध्यान आपकी और आकर्षित कर रही है। आपने अपने साथी को हर तरह से अपना मान लिया है। अब यह समय अपनी प्रशंसा दिखाने का है और ये सुनिश्चित करे की वही चीज़ आपको सहहृदय वापिस मिले। बहरहाल, आज अपने साथी की अनदेखी रिश्ते में तनाव को बढा सकती है। आप अपने करियर में जो कुछ भी चाहते थे, वह सब कुछ आज आपके रास्ते में आएगा। चाहे वह प्रसिद्धि, ताक़त, पैसा या पद हो, आप अब सब कुछ पाने के लिए एक आदर्श स्थिति में हैं। बस कड़ी मेहनत करते रहे और अन्य लोगों की राय का सम्मान करे और जो भी आपने अपनी इच्छा शक्ति के बलबूते किया है, वो सब आपका होगा। ये समय अपने कठिन परिश्रम के फल का आनंद लेने का समय है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »