20 Apr 2024, 05:07:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 1:18AM | Updated Date: Nov 9 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे। समस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी। कोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा।कार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा। अतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें। आप आसानी से इस समय की अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थितियों का जायजा अपनी मानसिक दृष्टि से ले सकते हैं। जो कुछ आपके दिमाग में आता है, उसे लिख लें।जो आपको व्यर्थ लगता है उसे जाने दें और बेहतरीन सेहत पाने के लिए जो जो कदम आप उठा सकते हैं, उन्हें प्राथमिकता के तौर पर अपने सामने रखें। ताजा भोजन सहित स्वास्थ्यवर्धक खाना खाने की कोशिश करें।

अगर मौजूदा संबंधों में वो अपनापन आप महसूस नहीं कर रहे है तो भी अपने मन को सकारात्मक रखे। आपका साथी अपने प्रेम की भावनाओं को उसी तरीके से व्यक्त नहीं कर रहा है, जिस तरह से आप व्यक्त करते है। ये समय किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ने का समय है। आप लोगों से मिले, समारोह में जाये और हो सकता है, कोई साथी आपको मिल जाये जो आपके दिल को समझेगा। आप विनम्र और कोमल रहे। कुछ आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। अब आपके करियर में कितनी बाधाएं आती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्यों की आप उन सब बाधाओं को पार कर जाएंगे जैसे की वो कभी थी ही नहीं। सफलता अब सहजता से आएगी, लेकिन आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता, लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »