29 Mar 2024, 19:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 3:51AM | Updated Date: Nov 7 2019 3:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपका मूड बदलता रहेगा। आप खुद भी यह नही समझ पायेंगे कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं और इस स्थिति को कैसे बदलें ? आपके इस प्रकार के व्यवहार से दुसरे भी उलझन में रहेंगे। फिर भी, किसी भी स्थिति में इमानदार बनें रहें क्योंकि इसी से आपको अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी। आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें। आप एक साथ आराम और सुरक्षा दोनों के बारे में सोच रहे हैं। अपने दिमाग को थोडा आराम दें, समय से आपको स्वीक्रति भी मिलेगी और बाकी सभी अच्छी चीजें भी होनी हैं, सब चीजें ठीक हो जायेंगी, निश्चिंत रहें। देर रात तक न जागें। कोशिश करें कि अपनी सुबह की नींद का लालच छोड़कर उस समय का उपयोग अपनी सेहत को अच्छी बनाने के लिए करें, जो आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही से खराब हो सकती है।

ग्रहों की स्थिति के कारण आपके सम्बन्ध में कुछ उलझन का समय चल रहा है। पिछले कई दिनों में बहुत सारी घटनाएं हुई हैं और आपने रक्षात्मक रुख अपना लिया है जिससे आप केवल अपना सर नीचा करके शांति बनाये रखना चाहते हैं। हालाँकि, यही वो समय है जब आपको अपने रिश्ते की गहराई को जानने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाने की जरुरत है। आप पर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जीवन में भारी जिम्मेदारियों का भार है, इसलिए आपको अपने समय का प्रबंधन उचित तरीके से करना होगा हालाँकि आपके सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आ सकते है अगर आप उनसे सहयोग की मांग करे, लेकिन अधिकता में कुछ न कहे क्योंकि एक बिंदु से आगे वे आपको न भी कह सकते है। आप में भविष्य की योजना बनाने के लिए आवश्यक ऊर्जा रहेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »