29 Mar 2024, 04:17:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 3:48AM | Updated Date: Nov 7 2019 3:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है, इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगी। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा। आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी। आप उठकर कुछ कर दिखाने के जोश से भरे हुए हैं। लेकिन आप जैसे ही शुरुआत करेंगे, आपका मूड अपने करीबी लोगों के खराब व्यवहार से खराब हो जाएगा। फिर भी सामाजिक मुद्दों के कारण अपनी सेहत को प्रभावित न होने दें। आपको आने वाले दिनों में काफी तनाव का सामना भी करना है, इसीलिए किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें और खुश रहें।

आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नही लगती। आप ऐसे लोगों से बहुर प्रभावित नही होंगे। ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए। हाँ, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं। आज आपको छिपे हुए शत्रु से सावधान रहने की जरुरत है जो की आपके कार्य क्षेत्र में आपको नुकसान पंहुचा सकते है। वे आपके बारे में अति गोपनीयता से आपके बारे में गलत बाते आपके मालिक तक पंहुचा सकते है जिसका साक्ष्य भी आपको मिल सकता है अंत सावधान रहने की जरुरत है। अपने क्रोध को संयमित रखे ताकि आपके कार्य पर इसके उल्टा प्रभाव न पड़े इसके विपरीत आपको अपने किये गए वादो को पूरा करके समय पर दिखाना होगा जैसा की अपने वादा करते वक़्त कहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »