29 Mar 2024, 14:50:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 3:28AM | Updated Date: Nov 7 2019 3:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं। इन सबके चक्कर में आपको कम समय मिल पायेगा और आप इन सबमे फंसा हुआ सा अनुभव करेंगे। इसके अलावा, आज आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा जो कुछ अलग सी दिखाई दे रही हैं।आप आज अपनी परेशानी के चलते कुछ ऐसा कह या कर सकते हैं जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफों के लिए घरेलू नुस्खों से दवा तैयार करने के बारे में दोस्तों के साथ बात करें, उनके भी विचार जानें।आप इस बारे में कोई किताब भी पढ़ सकते हैं। बदलते मौसम के साथ आसानी से रूखी हो जाने वाली अपने चेहरे की त्वचा को सुंदर बनाने के लिए फेस पैक बनाते हुए लैवेंडर आयल या ऑस्ट्रेलियाई टी ट्री आयल का प्रयोग करें।

आज अपने साथी के द्वारा आप आश्चर्य चकित हो सकते है। आपको महंगे उपहार या असाधारण तरीके से अपने साथी से वार्तालाप करने का मौका मिलेगा जिससे की आप अपने प्यार को पुनः पाएंगे या जानेंगे। अगर आप अकेले है, तो आपका प्यार एक ऐसी जगह खिल सकता है, जहा इसकी संभावना नहीं के बराबर है, पर इसे अकल्पनीय न समझे। संभावना है, की आपको इस जगह से ऐसे रिश्ते की प्राप्ति हो सकती है, जो की पूर्ण होगा और जिसके बारे में आपने सोचा भी न होगा। आपकी करियर से सम्भंधित योजना बिगड़ रही है। आप एक बात पर अपना दिमाग एकाग्रचित नहीं कर पा रहे है। आप सोच सोच कर समय को बर्बाद कर रहे हैं। आप किसी भी अनुभवी पेशेवर या एक कैरियर सलाहकार से सलाह ले सकते हैं। एक कैरियर सलाहकार के मार्गदर्शन से आप को एक मार्ग मिल सकता है। आज आप अपने करियर के बारे में एक दिशा में सोच सकते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »