29 Mar 2024, 05:16:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

8 नवंबर से 36 दिन तक बज सकेंगी शहनाई, जानिए ये शुभ मुहूर्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 11:49AM | Updated Date: Nov 6 2019 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को लोग देवउठनी एकादशी के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि क्षीर सागर में चार महीने की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु इस दिन उठते हैं। इस बार देवउठनी एकादशी 08 नवंबर को पड़ रही है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी या देवोत्थान एकादशी पर श्रीविष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।
 
हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त के मुताबिक ही मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह होते हैं वही शादी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, आठ नवंबर से 36 दिनों तक घर में शहनाई बज सकेंगी। बता दें कि आठ नवंबर को देवउठनी ग्यारस हैं, इसे अनबूझ साया भी कहा जाता हैं यह विशेष साया होता हैं आठ नवंबर के बाद 36 दिन यानी की 14 दिसंबर तक खूब शहनाई बजेगी। फिर एक महीने तक शादियां बंद रहेंगी। 
 
नवंबर माह के शुभ मुहूर्त - 
08 नवंबर
09 नवंबर
10 नवंबर
11 नवंबर
13 नवंबर
14 नवंबर
19 नवंबर
20 नवंबर
21 नवंबर
22 नवंबर
23 नवंबर
28 नवंबर
 
दिसंबर माह के शुभ मुहूर्त - 
01 दिसंबर
02 दिसंबर
03 दिसंबर
05 दिसंबर
06 दिसंबर
07 दिसंबर
08 दिसंबर
11 दिसंबर
14 दिसंबर
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »