20 Apr 2024, 03:26:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज करे यह छोटा सा काम तो जीवन में कभी नहीं आएगी धन की कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 2:18PM | Updated Date: Nov 5 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आपकी आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो मंगलवार का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्तहनुमान की पूजा की जाती है। हनुमान जी की कृपा से आपके रुके हुए कार्य तो पूर्ण होते ही हैं साथ ही आपकी आर्थिक परेशानियों का भी निदान हेता है। यह टोटका सभी राशि के जातकों पर प्रभावी है। जिन लोगों की आर्थिक परेशानियां चल रही हैं या भाग्य का धन प्राप्त नहीं हे रहा है तो मंगलवार को एक छोटा सा कार्य करना चाहिए। इस कार्य को करने के बाद ऐसे लोगों पर श्री हनुमान की विशेष कृपा होती है। धन की जो कमी उनके जीवन में चल रही होती है, वह खत्म हो जाती है।
यह करें उपाय
मंगलवार के दिन आपको बहुत अधिक मेहनत या खर्चीला कार्य नहीं करना है। इसके लिए आपको शुद्ध शहद लेकर उसे मिट्टी के साफ बर्तन में रखकर हनुमान को अर्पित करना है, भोग लगाना है। शहद अर्पण करते समय अपनेदेवी देवताओं का ध्यान करना है। बाद में भेग लगे हुए इस शहद के महादेव के शिवलिंग पर चढ़ाना है। हनुमान महादेव के 12वें रूद्र अवतार बताए गए हैं। ऐसा करने से हनुमान के साथ-साथ महादेव की भी विशेष कृपा आप पर होगी और आपकी जीवन में धन की जो कमी चल रही है मैं समाप्त हो जाएगी और धन प्राप्त होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »