28 Mar 2024, 15:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दीवाली से पहले चमक रही है इन राशि वालों की किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 11:38AM | Updated Date: Oct 23 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दीपावली का त्‍योहार आपके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। दिवाली इस साल 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। यदि आप यह नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। मेष राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक धन की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। इस समय में आपकी इनकम तो बढ़ेगी ही साथ ही आप इस समय में भूमि, भवन और वाहन भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस दिवाली से अगली दिवाली के बीच में आप सोने चांदी की चीजें भी खरीद सकते हैं।
 
मेष
आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। आज आपकी मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा और घर में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी रहेगी। आज आपका प्रेम-प्रसंग बढ़िया हो जाएगा और वादा निभाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छी स्थिति में चलेगा। आज रोजी-रोजगार में तरक्की होगी।
 
वृषभ
आज आप घोर पराक्रमी बने हुए हैं और पराक्रम सफलता दिलाएगा। आज कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है और कोई समस्या नहीं है। आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें और प्रेम की अच्छी स्थिति है। आज रोजी-रोजगार में तरक्की होगी।
 
मिथुन
आज धन का आगमन बनेगा और आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। आज रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। आज आपकी सेहत की अच्छी स्थिति रहेगी।
 
कर्क
आज आप नायक-नायिका की भांति चमकते दिखाई दे रहे हैं और आप जैसा सोचेंगे वैसा होगा। आज आपके मन के अनुरूप काम होगा और घर में कोलाहल हो सकता है। तापमान बढ़ा हुआ है। आज आपकी प्रेम की अच्छी स्थिति है और आज आपका व्यवसाय ठीक-ठाक है। 
 
सिंह
आज आप पराक्रमी बने रहेंगे और हर दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आज आशातीत सफलता मिल सकती है और मन में अकारण चिंतन रहेगा। आज आपकी वाणी की कड़ुवाहट बनी हुई है और प्रेम की ठीक स्थिति है।
 
कन्या
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। आज रुका धन वापस आएगा और आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आज जोखिम बना हुआ है। आज आपके कुटुम्ब यानी घर में थोड़ी हलचल मच सकती है। आज आप थोड़े चालाक किस्म के लोगो
को नजदीक ना आने दें।
 
तुला
आज सुदृढ़ता की ओर बढ़ेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। आज आपके उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी से बचना होगा और प्रेम की ठीक स्थिति है। आज दिवाली से पहले आपकी किस्मत बदलने के आसार साफ़ दिख रहे हैं।
 
वृश्चिक
आज आप अपने मन से सकारात्मक सोच कर सही निर्णय लेंगे और आगे बढ़ जाएंगे। आज भाग्यवश कोई काम बनेगा और शासन-सत्ता पक्ष आपसे दूरी बनाकर रखेगा। आज प्रेम की स्थिति ठीकठाक है।
 
धनु
आज शासन-सत्ता पक्ष का आशीर्वाद मिलने का संकेत है और परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। आज चोट-चपेट लग सकती है और आज के दिन बचकर पार करें। आज प्रेमी या प्रेमिका से दूरी बन सकती है।
 
मकर
आज आपकी नौकरी लग सकती है। आज आपके मन को अवसाद का शिकार होना पड़ सकता है। आज प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आज जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजारने के आसार हैं।

कुंभ
आज शत्रु पक्ष परास्त हो सकता है। आज आपका मामा पक्ष से लाभान्वित हो सकते हैं और किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा। आज असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है और प्रेम का रूप ठीकठाक है। दिवाली से पहले आज आपकी किस्मत बदलने के सितारे चमकते नजर आ रहे हैं।
 
मीन
आज संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज सेहत ठीक है और प्रेम स्थिति अनुकूल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »