29 Mar 2024, 01:55:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनतेरस पर कुंवारी लड़की करें ये काम - होगी जल्‍द शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 11:22AM | Updated Date: Oct 22 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन कई चीजें खरीदी जाती हैं लेकिन इस दिन विशेष तौर पर सोना चांदी खरीदा जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को लक्ष्मी जी का खजांची कहा जाता है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली से संबंधित खरीदारी भी इसी दिन की जाती है।
 
मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन केवल खरीदने का ही नहीं बल्कि दान करने का भी विशेष महत्व होता हैं और कहते हैं कि इस दिन किया दान आपको बाद में कई गुना ज्यादा लाभ देता है तो अब आज हम आपको बताते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए जो शुभ होगा।
 
- अगर स्वास्थ्य की समस्या हो तो अन्न जैसे गेंहू, चावल का दान करना शुभ रहता है और इसी के साथ ही पानी का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दान ऐसे व्यक्ति को करें जो वास्तव में जरूरतमंद हो।
- धनतेरस के दिन आप किसी गरीब व्‍यक्ति को नए पीले वस्‍त्र दान कर सकते हैं क्योंकि धनतेरस के दिन वस्त्र का दान महादान माना जाता है।
- धनतेरस के दिन आपको किसी जरूरतमंद व्‍यक्ति को नारियल और मिठाई का दान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पैसों की तंगी नहीं रहती हैं।
- जिन कुंवारी कन्याओं की शादी नहीं हो रही है उन्हें शादी जल्दी होने के लिए सुहाग का सामान दान करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »