28 Mar 2024, 17:27:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:35AM | Updated Date: Oct 22 2019 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है। ऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी। इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है। आपको आज का दिन आराम से गुजारना होगा। सुबह उठने से ही लेकर, आप काफी आलस सा महसूस करेंगे जिसका असर आप पर पूरे दिन बना रहेगा। दिन जैसे ही आगे बढ़ेगा, आपकी जोड़ों की दर्द और कमरदर्द की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है और आपको इस बात का ख़ास ध्यान रखना होगा कि आप ऐसे कार्य न करें जिनसे दर्द बढ़ जाए। आज समय है कि आप अपने सब कामों से छुट्टी लेकर आराम से दिन बिताएं।

इससे पहले कि आप दूसरों से प्यार की अपेक्षा करें, आपको खुद को प्यार करना सीखना होगा। आपको आज यही बात स्पष्ट रूप से सीखनी है। यह समय आपके लिए अपने मन की आवाज सुनने और खुद को वह प्यार और इज्जत देने का है जिसके आप हकदार हैं। इसके बाद आपको प्यार की तलाश में बाहर नही जाना पड़ेगा। इसकी जगह आपके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के कारण अच्छे ओर सार्थक लोग खुद आपकी जिंदगी में आना चाहेंगे। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र या अपने आर्थिक लक्ष्यों के लिए किसी पारंगत व्यक्ति या अपने निकट जानने वाले व्यक्ति से परामर्श लेते है तो ये सुझाव आपको काफी लाभ दे सकता है। आज का दिन इंजीनियरों और कंप्यूटर में प्रवीण व्यक्तियों के लिए काफी अछा रहेगा। आपको दूसरी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है या उसी नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत भी आपको मिल सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »