20 Apr 2024, 04:03:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 12:04AM | Updated Date: Sep 24 2019 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आप सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए जा सकते हैं। इसके परिणामों को चेतावनी के तौर पर लें और खुद में सुधार लायें। आप शायद अभी भी खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे हों लेकिन यह सच नही है। ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आप बहुत रोमांटिक और भावनात्मक महसूस करेंगे। 

आप अभी तक प्यार के मामले में कोई भी जरुरत होने पर केवल बोलकर ही काम चलाते रहे हैं लेकिन अब आप इन जरूरतों के लिए खुद को दिल से समर्पित करने के लिए तैयार हैं। अगर आप किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें रहे है तो इस सलाह को माने क्यों की ये आपके पेशेवर जीवन के लिए इस समय बहुत ही प्रासंगिक होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »