19 Apr 2024, 15:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:09AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें। सांस सम्बन्धी दिक्कतें आज आपको परेशान करेंगी, जिनको अस्थमा है उन्हें विशेष सावधान रहना होगा और सभी एलर्जी वाले कारको जैसे धुल-मिटटी आदि से बचना होगा। ठंड भी लग सकती है अगर आपने शुरू में ही ध्यान नही दिया। मौसम के अनुसार विशेष सावधान रहें। अगर आपको पिछले कुछ दिनों से शारीरिक तकलीफ है तो आपको आज इसका पता चल पायेगा। यह समय उन सभी रिश्ते को मजबूत करने का समय है, जिनको आपने अपने प्रेम प्रसंग के लिए कुछ पीछे छोड़ दिया था। 

आपके माता पिता, भाई-बहन, आपका विस्तारित परिवार और आपके दोस्त शामिल है। आपको यह एहसास करने की जरूरत है की ये रिश्ते किसी भी चीज़ से कम महत्वपूर्ण नहीं हैं और ये आपको मूल्यवान समर्थन प्रणाली प्रदान करते हैं। आपको अपने प्रेम के रिश्ते की तरह ये रिश्ते भी पोषित करने की जरुरत है। आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। आप किन्ही बाहरी कारणों से समय पर अपना काम खत्म नहीं कर पाये, इसलिए आपको शीघ्रता दिखानी होगी, क्योकि आपका काफी कार्य लंबित है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »