20 Apr 2024, 07:30:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:07AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा। काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें, नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे। और चीजों के साथ साथ संतुलित जीवन शैली भी अच्छे स्वास्थ्य से ही संभव हो पाएगी। आपको अच्छी जीवन शैली तो पसंद है लेकिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रखते। 

अगर आप पूर्ण रूप से स्वस्थ नही हैं तो अच्छी जीवनशैली का आनंद भी नही ले पायेंगे आपको धीरे धीरे स्वास्थ्य सम्बन्धी सब चीजों में रुचि उत्पन्न होगी आप ऐसे लोगों से काफी प्रभावित होंगे, जो फिट रहने के लिए काफी मेहनत करते हैं धीरे धीरे यह आपके भी जीवन का भी हिस्सा बन जायेगा और इससे सकारात्मक बदलाव आयेंगे। तर्क और झगड़े में आज आपका दिन जा सकता है। अपने साथी के साथ आज किसी भी मुद्दे को उठाने से बचें। अगर एक व्यक्ति बोलना बंद करे तो झगड़ा अपने आप रुक जायें। इस समय शांत रहे। कोमल और प्यार का व्यव्हार रखे। अपने साथी के तर्क को समझे और उसके वितर्क में कुछ भी न बोले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »