25 Apr 2024, 14:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 12:54AM | Updated Date: Sep 14 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा, उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें। अपने शरीर के विकास के स्थान पर मानसिक विकास के बारे में सोचें। आप अपने आपको शारीरिक रूप से तो फिट ही रखते हैं लेकिन अपने अत्यधिक काम करने वाले मन का उतना ध्यान नही रख पाते। शांति रखें, किसी ऐसे मनोरंजक कार्यकलाप में हिस्सा लें जिससे आपके मन को भी ताजगी का अनुभव हो।

अपना कुछ समय खुद को भी दें। एकाग्र रहने और ध्यान की कोशिश करें। अपने कई दिशायों में भागते हुए मन को कोशिश करके अपने विचारों को एक दिशा देने की कोशिश करें। आपकी लव लाइफ में रोचक समय चल रहा है। जिन्होंने अभी किसी के साथ अपने सम्बन्ध की शुरुआत की है उन्हें इसे मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए। आप दोनों प्यार और प्रतिभा दोनों को ही एक साथ बहुत अच्छे से लेकर चल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में सोच खुली रखें लेकिन अभी कोई योजना निश्चित न करे। केवल समय के साथ चलते जाएँ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »