24 Apr 2024, 10:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 12:53AM | Updated Date: Sep 14 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा। आपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा। आप पिछले कुछ दिनों से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं। कई बार डिनर भी बाहर हो चुका है। इन सब का नतीजा यह होगा कि आज आपको पाचन तन्त्र की परेशानी होने वाली है। अपच और पेटदर्द हो सकता है। आपको अपने खाने पर नियंत्रण करन होगा। पानी भी अधिक पीना होगा।

आपको अपने दांतों की सफाई का भी बहुत ध्यान रखना होगा। आज आप खुद को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पायेंगे जो आपके साथ बहुत दिनों से समय बिताना चाहता था और काफी समय से आपको आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था।  यह सम्बन्ध काफी गंभीर और रोमांटिक साबित हो सकता है। आपको यही तो चाहिए था। आपका दिन आज ख़ास रहेगा।  इसका पूरा उपयोग करें और जैसे आप हैं बिलकुल वैसे ही रहें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »