19 Apr 2024, 23:38:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:54AM | Updated Date: Sep 13 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको आलस सा महसूस होगा लेकिन यह बिलकुल स्वाभाविक है क्योंकि आप पिछले कई दिनों से बहुत ही तेज गति से काम कर रहे हैं। आपको अपनी टांगों में थोडा बहुत खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है, यह सब अत्यधिक भागदौड़ का नतीजा है। इसीलिए आज अपनी शक्ति को वापस पाने के लिए खूब आराम करें और अच्छा खाना खाएं। आप इस समय अपनी ख़ुशी शारीरिक संबंधों में तलाश कर रहे हैं।  

कोई ख़ास और अन्तरंग आपके आसपास है और आप उसके आकर्षण से बच नही पा रहे हैं लेकिन सावधान रहें। जिन फलों को खाने की मनाही होती है उन्हें हजम करना आसन नही होता।  यह तय कर लें कि आपके इस मजे और साहस भरे अनुभव के परिणाम के रूप में आपको बाद में कोई परेशानी न होने पाए। यह आप के लिए एक महान दिन है। आप दूसरों को अपने विचारों और अवधारणाओं को पेश करने के लिए इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »