25 Apr 2024, 11:57:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

हथेली के इस भाग में बना है तिल तो बन जाएंगे करोड़पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 12:54PM | Updated Date: Sep 10 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर व्यक्ति के जीवन में ज्योतिषशास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र का विशेष महत्व होता हैं। हस्तरेखा ज्योतिष के अध्ययन से व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जाता है। हस्तरेखा के जरिये सभी अपने जीवन में होने वाली हर घटना और अशुभ स्थिति के बारे में आसानी से जान लेते हैं। हथेली में मौजूद सभी रेखाएं हमारे बारे में बहुत सी बातों को बताती है। मनुष्य के भविष्य के बारे में भविष्यवाणियां भी करता हैं वही हथेली पर कई तरह के पर्वत होते हैं और इन पर तिल भी बने हुए होते हैं। वहीं इस खबर में आज हम आपकों बताने जा रहे हैं कि किस पर्वत पर तिल का क्या मतलब होता हैं... 
 
हथेली में गुरु पर्वत का विशेष स्थान और महत्व होता हैं अगर किसी मनुष्य का गुरु पर्वत उठा हुआ होता हैं और उस पर तिल भी बना होता हैं तो मनुष्य की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होती हैं ऐसे लोगो का जीवन ऐशोआराम से गुजरता हैं। वही अगर शनि पर्वत पर बना तिल मनुष्य को धनी बनाता हैं
 
 ऐसे लोगो के जीवन में कभी भी धन दौलत की कोई कमी नहीं होती हैं और ये अपना जीवन बहुत ही अच्छे तरीके से जीते हैं। वही हस्तशास्त्र ज्योतिष के मुताबिक सूर्य पर्वत पर तिल को अच्छा नहीं माना जाता हैं इस जगह पर तिल होने से मनुष्य को अपमान का सामना भी करना पड़ता हैं। 
 
वही अगर हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना हुआ होता हैं तो उसका अपने जीवनसाथी से विवाद हमेशा ही बना रहता हैं शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाले भाग को कहा जाता हैं वही चंद्र पर्वत पर तिल का बनना बहुत ही शुभ माना जाता हैं चंद्र पर्वत पर तिल होने से मनुष्य धनी होता हैं ऐसे लोगो को विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »