29 Mar 2024, 14:09:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:38AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। दुर्घटना से बचें। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार कराएँगी। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है मनोरंजन या घूमने- फिरने के पीछे पैसे खर्च होंगे। लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। आपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है। कामेच्छा प्रबल रहेगी। आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है।  

आप जैसा रोमांटिक पार्टनर चाहते थे, आपकी उस इच्छा में अब कुछ बदलाव आ गया है ,ऐसा आपको लगेगा। आप अभी बनावटी सा रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब आप इसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर देंगे और रोमांस में अपने हमसफ़र को तलाश करने की कोशिश करेंगे। इससे आपको कुछ समस्याएँ हो सकती हैं क्योंकि अच्छे हमसफ़र इतनी आसानी से नही मिलते लेकिन आप इन सब चुनौतियों के लिए भावनात्मक रूप से तैयार हैं। आज का दिन आपके लिए काफी हद तक उत्तम रहेगा। कुछ मुश्किल कार्य जो की आपने समय पर छोड़ दिए थे उन्हें पूरा करने का भी ये उचित समय है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »