29 Mar 2024, 16:21:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:21AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आपको आज जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा। लाइफ में होने वाले परिवर्तन आपको कुछ नया सीखा पर जाएंगे। लेकिन आप विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं।  आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा, उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें। अपने शरीर के विकास के स्थान पर मानसिक विकास के बारे में सोचें। आप अपने आपको शारीरिक रूप से तो फिट ही रखते हैं लेकिन अपने अत्यधिक काम करने वाले मन का उतना ध्यान नही रख पाते। शांति रखें, किसी ऐसे मनोरंजक कार्यकलाप में हिस्सा लें जिससे आपके मन को भी ताजगी का अनुभव हो।

अपना कुछ समय खुद को भी दें।  एकाग्र रहने और ध्यान की कोशिश करें। अपने कई दिशायों में भागते हुए मन को कोशिश करके अपने विचारों को एक दिशा देने की कोशिश करें। आपकी लव लाइफ में रोचक समय चल रहा है। जिन्होंने अभी किसी के साथ अपने सम्बन्ध की शुरुआत की है उन्हें इसे मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए। आप दोनों प्यार और प्रतिभा दोनों को ही एक साथ बहुत अच्छे से लेकर चल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में सोच खुली रखें लेकिन अभी कोई योजना निश्चित न करें। केवल समय के साथ चलते जाएँ। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »