28 Mar 2024, 14:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:18AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे। हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है। यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा। बीमारी के लक्षण आज खूब दिखेंगे और आपको काफी परेशानी होने वाली है। लेकिन आप यह सब खुद ही संभाल लेंगे। दिखाई दे रहे लक्षणों को समझने की कोशिश करें। इससे आपको बीमारी की जड़ तक पहुचने और उसका अपता लगाने में मदद मिलेगी। इन्फेक्शन को दूर करने के तरीकों पर काम करें और आपकी कई बीमारियाँ तो इससे वैसे ही दूर हो जायेंगी जिनके बारे में आपको पता भी नही है।

आपके दिमाग में अब प्यार रोमांस का जादू छाया हुआ है और अगर आप अकेले हैं तो अब आप गंभीरता से कोई रोमांटिक पार्टनर ढूँढना शुरू करेंगे।  अगर आप पहले से किसी के साथ हैं तो यह सही समय है कि आप इस सम्बन्ध को अगले स्तर पर ले जाने या इसे ख़तम करने के बारे में सोचें। इनमें से किसी भी स्थिति में, सम्बन्ध के मामले में आज बड़े बदलावों की संभावना है। आप अपने रास्ते में एक महान अवसर की बाट देख रहे थे और इस तरह के अवसर के लिए ये सबसे अच्छा समय है। अगर आपने साक्षात्कार दिया है, तो उस मोर्चे पर आज अच्छी खबर मिल सकती है। अप्रत्याशित जगहों से नौकरी के अवसर आपको मिल सकते है या कुछ पुराने संपर्कों से भी आप आगे की और बढ़ सकते है। आपने कठिन समय के दौरान उत्कृष्ट भावना का परिचय दिया है और अब उसका अंत नजर आ रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »