29 Mar 2024, 15:27:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का कैसा रहेगा संतान सप्‍तमी का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 2:34AM | Updated Date: Sep 5 2019 2:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं। अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी।
 
आप आज विशेष रूप से शक्तिशाली महसूस कर रहे हैं।ग्रहों की स्थिति में बदलाव से कुछ ऐसी स्थितियां बनी हैं कि आप अविश्वसनीय मानसिक शक्ति का अनुभव कर रहे हैं और कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।यह समय अपने शारीरिक फिटनेस को लेकर भी थोडा गंभीर होने के लिए बिलकुल ठीक है क्योंकि इस समय आपके गंभीर होने से सफलता की पूरी संभावना है।
 
आप अपनी सारी समस्याएँ खुद ही सुलझा लेते हैं लेकिन आप पायेंगे कि अगर आप अपने पार्टनर की मदद लेंगे तो चीजें काफी आसान हो जायेंगी। आपका पार्टनर आपकी व्यवहारिक मदद के लिए भी तैयार है। अगर इस समस्या से आपके निजी रिश्ते पर भी कोई प्रभाव पड़ने की सम्भावना है तो बेहतर होगा की आप इसपर अपने पार्टनर से चर्चा किसी सार्वजनिक स्थान पर करें जहां उसके भावनात्मक रूप से अनियंत्रित होने की संभावना काफी कम हो।
 
ये समय उन लोगो से अपने आप को अलग करने का समय है जो आपके विचारो से असहमत है या जो आपके साथ चलने या सहयता करने में असमर्थ है। यह वित्तीय संतुलन के हिसाब से भी एक बड़ा कदम होगा। आपकी इस व्यापारिक रणनीति के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा। आपकी आय सुरक्षित है और जिसे आप अपनी संपत्ति को जोड़ने के लिए उपयोग कर सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »