आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं, लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही। सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें। जितनी जल्दी पूरा करेंगे, उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा। लेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है। अपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा।
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप ख़ुशी मनाने के मूड में अधिक रहेंगे लेकिन आपको यह भी समझना चाहिए कि अपनी अस्वास्थ्यकर जीवन शैली के चलते आप आप अपने स्वास्थ्य को बहुत नुक्सान पहुंचाने पर तुले हुए हैं। आपको अपनी डाइट और शारीरिक मेहनत सहित सभी चीजों में कमी लानी होगी। लत वाली चीजों जैसे तम्बाकू, अल्कोहल और ड्रग्स से भी आपको दूर रहना है क्योंकि इनसे आपके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।
वृषभ प्यार और संबंध- ये समय अपने परिवार पर विशेष ध्यान देने के लिए अति उत्तम है। बच्चों की गतिविधियों की वजह से आप पुरे दिन व्यस्त रहेंगे। आप ऐसे समारोह में भाग ले सकते है, जिसमे आपका बच्चा गायन प्रतियोगिता या खेल में भाग ले रहा हो। आप अपने माता पिता के घर पर जाने की योजना भी बना सकते है, अगर वे कही दूर रहते है। आपके नजदीकी रिश्तेदर आपकी लघु लेकिन विचारशील प्रयासों की सराहना करेंगे।
वृषभ कैरियर और धन- आप सक्रिय हैं और आज आपकी सक्रिय प्रकृति आपको शीर्ष पर रखेगी। आप सभी गतिविधियों के केंद्र पर हैं। आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। बस अपनी गति को बनाए रखने और आगे बढ़ते रहे। अब भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। आप अपने कार्य क्षेत्र को व्ययवस्थित रखें और समय-समय पर अपने दस्तावेजों को देखते रहे।