29 Mar 2024, 12:26:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:42AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें, जो आपको परेशान कर रही हैं। अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे। किसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा। बोलते हुए सावधान रहें। किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है। कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप बहुत अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। आपको अन्य परिजनों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपको उनमे से किसी को कोई छोटी-मोटी तकलीफ होने पर देखभाल करनी पड़ सकती है। आपको यह भी समझना है कि आपकी शारीरिक सेहत काफी हद तक आपके मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर है। अरोमा थेरेपी या राहतकारी मसाज से आपको अच्छा लगेगा।

कुंभ प्यार और संबंध- आप काफी भावनात्मक हैं और संभावना है कि आपको अपने जैसे ही कोई भावनात्मक और उत्साही बन्दा भी मिल जाए लेकिन आपको उसके साथ नही चलना है क्योंकि उससे आपके हाथ निराशा ही लगेगी। ये तो आपको पता ही है कि आकर्षण भी चुम्बक के विपरीत ध्रुवों में ही होता है। आप अपनी अपेक्षाओं को थोडा कम करें और अपने स्तर के लोगों के साथ ही दोस्ती बढाने की उम्मीद करें। हो सकता है आप बाद में उनके साथ बिज़नेस भी कर पायें। 

कुंभ कैरियर और धन- आप यह पता लगाने की कोशिश करें की कौन सी वस्तु या चीज़ से आप अपने आप से सर्वश्रेष्ट कार्य ले सकते है। यह आपकी विचारधाराओ और रचनात्मकता को भी अद्वितीय अनुभूति देगा। हालाँकि, आपके वित्तीय पुरस्कार में विलंब होगा, फिर भी अपने वित्तीय संकट से खुद को बचाने के लिए आपके पास पर्याप्त आय है। बस आप अपनी वस्तु को सरंक्षित कर के रखे और आप आसानी से विषम स्थिति से बाहर आ जायेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »