18 Apr 2024, 17:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:41AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है। लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। आपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। हालांकि आपकी सलाह अच्छी होंगी लेकिन बिन मांगे दी गई आपकी सलाह का हर कहीं स्वागत नही होगा। आपको आज खुद की ही सुननी चाहिए और खुद को खुश करने या संवारने के लिए आप काफी पैसे भी खर्च कर सकते हैं। हालाँकि, झा तक आपकी इच्छाओं या आपके कामों से दूसरों का भी लेना देना है, थोडा संभलकर व्यवहार करें क्योंकि लोग आपकी नेक इच्छाओं को भी गलत समझ सकते हैं।

मकर प्यार और संबंध- आज आपको अपने साथी के बारे में थोड़ा महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जिससे आपको उसके बारे में राय बनाने में मदद मिलेगी। कुछ समय से आपका साथी आपको भ्रामक संकेत भेज रहा है। जो जानकारी आज आपको मिलेगी उससे आप अपने साथी के तर्क को समझ पाएंगे की क्यों उसका व्यव्हार ऐसा था और जिससे की भविष्य की योजनाए बनाने में आपको मदद मिलेगी। आप नवीन चीज़ो में ढलने के लिए अपने आपको लचीला बनाएँ। 

मकर कैरियर और धन- आप अपने कैरियर की शुरुआत में हैं, इसलिए आपको सीढ़ी पर अगला कदम रखने और पीछे चले गए पथ को देखने की जरूरत है। इन स्थानों में की गई कोई गलती का भुगतान आपको बाद में करना पड़ सकता है। खुद के लिए कुछ प्रस्ताव बनाने के लिए समय निकालें। आपको विरासत में मिला धन का कुछ हिस्सा या पैसा प्राप्त हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »