29 Mar 2024, 18:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:42AM | Updated Date: Jul 21 2019 2:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं, कुछ देर एकांत में बैठें। पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं। इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं। यात्रा संभावित है, हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- अब समय आ गया है कि आपको अपनी शारीरिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए अपने आपको मानसिक तौर पर मजबूत बनाना होगा। आपको यह भी समझना होगा कि मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है और आपमें बेशक किसी भी शारीरिक समस्या से पार पाने की मानसिक शक्ति मोजूद है। अपनी मानसिक शक्ति में विश्वास रखें,आपको चकित कर देने वाले नतीजे मिलेंगे।
 
धनु प्यार और संबंध- आप अब यह समझ पायेंगे कि आपको जिंदगी बिताने के लिए किस तरह का पार्टनर चाहिए। हाँ, आपने ठीक समझा, आपको प्यार चाहिए और आप अब पैसों के लिए शादी नही करना चाहते। आपको वह आदमी मिल चुका है और उसे देखते हैं आपकी भावनाओं का मचलना इस बात का सबूत है। अगर अपने आकर्षण के बावजूद फैसला लेने में कोई परेशानी आती है तो अपने दिल की सुनें। 
 
धनु कैरियर और धन- आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ भ्रमित है और काफी समय से कुछ प्रश्न आपकी परेशानिया बढ़ा रहे है। आज इसका हल आपको नजर आ सकता है। आप इस विचार पर अडिग रहे और समाधान निकलने की कोशिश करे चाहे वह कितना भी अटपटा या अजीब लगे। अगर आप कुछ जोखिम लेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ होगा जो अपने सोचा भी न होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »