वास्तुशास्त्र के हमारे जीवन में काफी महत्व है। आज हर व्यक्ति वास्तु के अनुसार ही हर कोई काम करता है, फिर चाहें वह घर हो या ऑफिस। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में कई सारी ऐसी चीजें होती हैं जिससे वास्तु दोष उत्पन्न होता हैं। बता दें घर में वास्तु दोष होने से घर में रहने वाले लोगों की मानसिक शारीरिक और परिवारिक जीवन की परेशानियां बढ़ जाती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी आठ चीजों के बारे में बताने वाले हैं। जिनको अपने घर में कभी भी नहीं रखना चाहिए।
- घर के सामने कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से एक घर के लोगों के बीच लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं।
- हम सभी को अपने घर के सामने कभी भी गंदा पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि घर के सामने जमा गंदा पानी धन और मान सम्मान को रोकने का काम करता है।
- बता दें घर के मुख्य दरवाजे के सामने कभी भी पत्रों का जवाब नहीं होना चाहिए। क्योंकि वास्तु के हिसाब से यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। इतना ही नहीं यह जीवन में तरक्की को रोकने का काम करता है।
- घर के आगे कूड़ेदान कभी भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। ऐसा करने से घर के परिवार के सदस्यों में गंभीर बीमारियां हो जाती हैं।
- वास्तु के हिसाब से बिजली का खंबा घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा होना घर के लोगों की उन्नति में बाधक माना जाता है।
- बता दे कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने बहुत ज्यादा घना पेड़ नहीं होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाता है।
- घर के आगे से बेल का मकान के ऊपर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता हैं। विज्ञान के अनुसार इससे विरोधी और शत्रुओं की संख्या में इजाफा होता है।
- वास्तु के मुताबिक घर की दहलीज यानी कि मेन गेट ऊंची सड़क का होना काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। इससे घर की रहने वाली महिलाओं की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।