29 Mar 2024, 20:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

गुरु पूर्णिमा पर्व पर राशियों में ग्रहण का प्रभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 2:00AM | Updated Date: Jul 16 2019 2:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए आज पड़ने वाला ग्रहण कष्टकारी रहेगा कृपया नंगी आंखों से चंद्र दर्शन ना करें। ग्रहण के पश्चात ताम्र पात्र में लाल मसूर की दाल किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें।  
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहण  चिंता दाई हो सकता है। अगले 15 दिनों में सावधानी बरतना अपेक्षित होगा। शांति हेतु ग्रहण के पश्चात किसी योग्य ब्राह्मण को चावल का दान करें।    
मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए ग्रहण का आगाज सामान्य शुभ शुभ फलदाई है। ग्रहण के पश्चात किसी योग्य ब्राह्मण को सात प्रकार का अनाज दान करने से ग्रहण के अनिष्टों से छुटकारा प्राप्त हो सकते हैं।      
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण की अवधि में तथा अगले 15 दिनों तक दांपत्य जीवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें तो आपके लिए ग्रहण का अनिष्ट नहीं होगा।  ग्रहण के अनिष्ट प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के पश्चात दूध और चावल किसी योग्य ब्राह्मण को दान करना श्रेयस्कर होगा।   
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए आज मध्यरात्रि पड़ने वाला ग्रहण राशि से पांचवें और छठवें भाव को ग्रसित कर रहा है। संतान की ओर से कुछ चिंताएं हो सकती हैं लेकिन उसका निवारण भी अगले कुछ दिनों में हो जाएगा। इस अवधि में ऋण लेने से बचें। किरण के अनिष्ट प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के पश्चात गेहूं एवं गुड का किसी योग्य ब्राह्मण को दान कर दें।       
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए ग्रहण की अवधि अनचाहे खर्चे लेकर आ सकती है। ग्रहण के अनिष्ट प्रभाव से रक्षा हेतु हरी मूंग का दान ग्रहण के पश्चात योग्य ब्राह्मणों करें।     
तुला राशि के लिए आज मध्यरात्रि पड़ने वाला ग्रहण शुभ फलदाई है इसलिए समय का लाभ उठाएं। ग्रहण का दान करना चाहिए ग्रहण के पश्चात दूध और चावल से निर्मित पदार्थ किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन के रूप में दें।      
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज पड़ने वाला ग्रहण राशि से दूसरे और तीसरे भाव को प्रभावित कर रहा है। ग्रहण का आगाज शुभ है और धन लाभ होने की संभावना है। यदि इस चंद्रग्रहण पर सामान्य दान करना चाहिए तो ग्रहण के पश्चात लाल मसूर की दाल ब्राह्मणों को दान कर दे।    
धनु राशि : धनु राशि के जातकों को आज ग्रहण के अवसर पर विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। क्योंकि आज पड़ने वाला ग्रहण धनु एवं मकर राशि को प्रभावित कर रहा है इसलिए ग्रहण के पश्चात एक कांसे की कटोरी में शुद्ध घी डालकर उसमें अपना चेहरा देख कर छाया पात्र दान कर दें।       
मकर राशि : मकर राशि के लिए आज पड़ने वाला ग्रहण राशि के ऊपर पढ़ने जा रहा है इसलिए सावधानी बरतना अपेक्षित होगा। कुंभ राशि वालों के लिए आज पड़ने वाला ग्रहण मिले जुले परिणाम दायक रहेगा उस
कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले जातक ग्रहण के अनिष्ट प्रभाव से सुरक्षा के लिए ग्रहण के पश्चात सरसों के तेल और लोहा सामग्री का दान किसी गरीब व्यक्ति को कर दें।
मीन राशि : मीन राशि वाले जातकों के लिए ग्रहण शुभ फलदाई है। ग्रहण के पश्चात यदि दान करना चाहे तो सात प्रकार का अनाज किसी योग्य ब्राह्मण को दान कर देने से शांति होगी
 
ज्योतिर विद राजेश साहनी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »