20 Apr 2024, 09:24:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में रखें इस रंग की मछलियां - होंगे बड़े फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 11:57AM | Updated Date: Jul 15 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तु के हिसाब से घरों में मछलियों को रखना काफी सारा शुभ माना जाता है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, मछली घर में रखने से सुख शांति में वृद्धि होती है। जिसके कारण बहुत से लोग अपने घरों में एक्यूरियम को रखना पसंद करते हैं। घर और दुकानों पर एक्यूरियम रखने के कई सारे नियम होते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में बताते हैं। जिनको अपनाने के बाद आपको इसका दुगना फायदा देखने को मिलेगा।
 
आपको बता रहे हैं वास्तु के मुताबिक जिन घरों में रंगीन मछलियां होती है। वहां हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। रंगीन मछलियां घर पर प्रवेश करने वाली सभी तरह की नेगेटिविटी को दूर करती है। जिसके कारण घर के सदस्यों के ऊपर से सारी बाधा हट जाती है।
 
फेंगशुई के मुताबिक घर पर रंगीन मछलियां रखने से तनाव कम होता है। वास्तु में क्योरियम रखने की सही और गलत दिशा बताई गई है। धन लाभ के लिए एक्यूरियम हो हमेशा पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। एक्यूरियम को कभी भी अपने घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इतना ही नहीं वास्तु में एक्यूरियम में मछलियों की संख्या के बारे में भी बताया गया है। हमेशा इसमें नौ रंगीन मछलियां होनी चाहिए। जिसमें से एक मछली का रंग काला होना चाहिए क्योंकि काले रंग की मछलियां काफी ज्यादा शुभ होती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »