19 Apr 2024, 22:43:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस हफ्ते खुलेगी इन 5 राशियों की तकदीर - मिलेगी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 11:42AM | Updated Date: Jul 15 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल के द्वारा भविष्य में होने वाली घटनाओ का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि यह सप्ताह आप के लिए कैसा रहेगा। इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं। 
 
मेष 
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना है। कोई पुराना रोग सक्रिय होने की आशंका है। अपने छोटों से अत्यधिक सलाह मशविरा न करें।  
 
वृष राशि
इस सप्ताह सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। पार्टनर को लेकर मन में नेगेटिव बातें चलेगी। आपकी मानसिक प्रसन्नता बनी रह सकती है। छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। नौकरी या कारोबार से जुड़ी नई बातें पता चल सकती हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
 
मिथुन
इस सप्ताह आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। किसी को उधार पैसा न दें। कुछ कामों में बाधा उत्पन्न होगी। जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी दूर के दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लें तो सोच विचार करके ही ले। पहले एक बार विचार जरुर कर लें। इस सप्ताह आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे।
 
कर्क
इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की तरफ से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग विवाहित हैं, उन लोगों को अपने जीवनसाथी की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है। अपनी बात को एक छोटे और सार्थक तरीके से पूरा करें। आपको अपने साथी से स्वतंत्र रूप से बात करने के अवसर भी मिलेंगे। सब जगह खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। बिगड़ी बात को सम्भालते हुए लक्ष्य हासिल करेंगे। 
 
सिंह
इस सप्ताह आप दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।
 
कन्या
इस सप्ताह आपको अपना कीमती समय व्यर्थ नही करना है क्योंकि ऐसा करने से आपके काम पर फर्क पड़ सकता है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।
 
तुला
इस सप्ताह आप ऊर्जा और आशा से भरे रहेंगे। यह सकारात्मक भावना आपको पूरे सप्ताह प्रेरित करती रहेगी। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है आपकी किस्मत अचानक चमकने वाली है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
 
वृश्चिक
इस सप्ताह आपको अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। आपके जीवन के सभी दोष समाप्त हो जाएंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन सप्ताह है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश भी रख सकता है। 
 
धनु
इस सप्ताह आपके व्यवहार में आक्रामकता दिखाई देगी। वैवाहिक जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है। रोजगार के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होंगी। धन लाभ के योग हैं। इस सप्ताह आप मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में डुबे रहेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं।
 
मकर
इस सप्ताह आप दूसरों के झगड़े में न पड़ें, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो रोमांचक और अलग हो। एक अप्रत्याशित छोटी यात्रा खुशी हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति मिल सकती है। कारोबार के विस्तार का सुनहरा समय है, इस समय विस्तार से जमकर आर्थिक लाभ होगा।
 
कुंभ
इस सप्ताह आपके दुश्मन आपका कोई नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं। बुद्धि एवं कल्पना शक्ति का उपयोग कर के निवेश करेंगे तो अच्छा होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आपके द्वारा आने वाले बहुत सारे पैसे आपके करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
 
मीन 
इस सप्ताह आप दोस्तों के साथ कोई मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा। सलाह देने में बिल्कुल संकोच न करें चाहे कोई अनजान व्यक्ति ही क्यों ना हो। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आपको गम्भीर तौर पर प्रयास करने होंगे। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »