20 Apr 2024, 13:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:32AM | Updated Date: Jul 15 2019 2:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा।बहुत सारे काम कतार में हैं। हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा। काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें , नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आपको यह समझने की जरुरत है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए मन का सेहतमंद रहना भी उतना ही जरूरी है और केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लक्ष्य के पीछे भागने से आपको असंतुष्टि ही मिलेगी।फिर भी, आप स्वास्थ्य के लिए अपने शरीर से और कड़ी मेहनत करवा रहे हैं। इसके स्थान पर, आराम की कुछ तकनीकों और सांस से किये जाने वाले व्यायामों का सहारा लें। इससे आपको अपनी वर्तमान समस्या नींद की कमी में भी सुधार दिखाई देगा।
 
धनु प्यार और संबंध- आज आपको अपने साथी के अचानक आये बदलाव के कारण को जानने में मदद मिलेगी। आप कुछ समय से उसपर कम ध्यान दे रहे थे। आज अपने साथी को लाड़ प्यार करने का दिन है। आज अपने साथी को लंबी सैर या खरीदारी पर लेकर जायें। एक साथ शाम का खाना खायें। अपने साथी को बधाई दे। आप वही ताजगी और चिंगारी अपने जीवनसाथी में देखेंगे। 
 
धनु कैरियर और धन- आपने अपने व्यक्तिगत काम में व्यस्त होने के कारण अपने पेशेवर कार्यो को कुछ समय के लिए अधर में लटका दिया था,  लेकिन लोगों को कार्यस्थल पर आपकी बुरी तरह से आवश्यकता है,  हालाँकि अगर आप ई-मेल पर संदेश या फोन पर जवाब न दें पाये तो इसमें कोई बुराई नहीं है। व्यय बढ़ेंगे लेकिन आपको बहुत जल्द ही कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने के आसार है,  जिससे आप अपनी वित्तीय स्थिति को काफी नियंत्रित कर लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »